RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोकोड़ी मे विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी गई पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों की जानकारी

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 12 नवंबर 2026 विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोकोड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र लोकेश यादव, रंजन बैध, गुलशन नेताम तथा वासुदेव मरकाम, द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों, बाल शोषण से बचाव, अपने अधिकारों एवं किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के कानूनी उपायों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बाल अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा।

उक्त शिविर में अधिकार मित्र लोकेश यादव, रंजन बैध, गुलशन नेताम तथा वासुदेव मरकाम, प्राचार्य किशन लाल नेताम एवं समस्त शिक्षकगण और बच्चों उपस्थित रहे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग