RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 19 नवंबर 2026 जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का समापन बुधवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। समापन समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, कराटे, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कराते प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में सुलोचना नेताम प्रथम और त्रिदर्शी मड़में द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कोर्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति नेताम द्वितीय एवं हस्तिना पोयाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 61 किलोग्राम भार वर्ग में अमरीका यादव ने प्रथम तथा राजेश्वरी मरकाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम भार वर्ग में देवकी मरकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति नेताम द्वितीय एवं अमीका नेताम तृतीय स्थान पर रहीं। कराते प्रतियोगिता के 53 किलोग्राम भार वर्ग में निरजला नेताम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी यादव ने द्वितीय तथा ममिता कोर्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

 

प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नवीन कुमार (केशकाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में बुद्धेश्वर नेताम (कोण्डागांव) प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में समीर पोयाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नवीन ने प्रथम, दुर्गेश ने द्वितीय और ज्योतिस ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव बंजारे (कोण्डागांव), 200 मीटर दौड़ में जगदीश नेताम (फरसगांव), 400 मीटर दौड़ में अक्षय मरकाम तथा लंबी कूद में गौरव बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ सहित अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए उत्कृष्ट स्थान

 

इसी प्रकार प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती की विभिन्न श्रेणियों के साथ कबड्डी, खो-खो, कराटे, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक एवं अन्य खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक दूरस्थ ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने, खेल भावना बनाए रखने और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले को गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, कुलवंत चहल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग