RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन निर्माण सहित लगभग 40 करोड़ 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सत्यानंद यादव 

 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 19 नवंबर 2026 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों, मांझी-चालकी, गायता-पुजारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीर महापुरुषों के योगदान, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जनजातीय समाज के वरिष्ठजनों द्वारा बुधवार को जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामपुर के भवन निर्माण कार्य लागत राशि लगभग 40 करोड़ रुपए के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के कन्या आश्रम माकड़ी में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण तथा ग्राम पंचायत शामपुर के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, जितेन्द्र सुराना, हरपाल सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत केशकाल अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत फरसगांव अध्यक्ष मानकु नेताम, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अध्यक्ष सुकमन नेताम, नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, जनजातीय समाज के प्रमुख, मांझी-चालकी एवं गायता-पुजारी उपस्थित रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग