RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर जनजातीय गौरव, संस्कृति एवं शौर्य का भव्य आयोजन

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गुण्डाधुर महाविद्यालय एवं प्रमिला देवी कन्या महाविद्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री लता उसेंडी  उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, वीरता, संघर्ष, बलिदान एवं मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को याद करते हुए उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल , नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विकास दुआ , महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरला आत्राम सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जनजातीय महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना रहा।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

माजीसा राइस मिल में पीडीएस चावल खपाने का आरोप, दो घंटे तक चली जांच, संदिग्ध चावल का सैंपल लिया गया; दोपहिया वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चावल लाकर खपाने की चर्चा, पत्रकारों की शिकायत पर पहुंची जांच टीम

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग