RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर की हल्बी कला और संस्कृति को मिला सम्मान, लक्की मरकाम को ‘सांस्कृतिक दूत सम्मान 2026’

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को धमतरी स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बस्तर के हल्बी कलाकार एवं कंटेंट क्रिएटर लखमु राम मरकाम उर्फ ‘लक्की मरकाम’ को प्रतिष्ठित ‘सांस्कृतिक दूत सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बस्तर की क्षेत्रीय भाषा हल्बी, लोक संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन एवं साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रादेशिक समारोह के मुख्य अतिथि अकादमी के प्रांताध्यक्ष एवं संपादक प्रो. जी.आर. बंजारे ‘ज्वाला’ थे, जबकि महासंरक्षक श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह में प्रदेशभर के ख्यातनाम कवियों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों, समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के ग्राम पलारी, जिला कोंडागांव निवासी लखमु राम मरकाम उर्फ ‘लक्की मरकाम’ तथा परचनपाल, बस्तर निवासी महेन्द्र सिंह ठाकुर (शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, इच्छापुर) व छत्तीसगढ़ी फिल्म “माटी” मूवी के हिरो सिनेमा कलाकार को ‘सांस्कृतिक दूत सम्मान 2026’ प्रदान किया गया। इनके अलावा प्रदेश के अन्य 24 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

 

सात वर्षों से हल्बी भाषा और बस्तर की संस्कृति को दे रहे नई पहचान

 

लक्की मरकाम विगत सात वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से बस्तर की स्थानीय बोली हल्बी में कॉमेडी एल्बम, मनोरंजक वीडियो एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कंटेंट का निर्माण कर रहे हैं। अपने स्थानीय परिवेश, बोली, हास्य शैली और बस्तरिया अंदाज के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय भाषा को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है।

उनके वीडियो न केवल मनोरंजन का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, स्थानीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @luckymarkam750 पर 47.2 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, वहीं उनके यूट्यूब चैनल ‘Bastar Creators’ ने 27 हजार से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह सम्मान केवल एक कलाकार की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर की हल्बी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय प्रतिभाओं के लिए भी गौरव का विषय है। सीमित संसाधनों के बीच स्थानीय भाषा को डिजिटल दुनिया तक पहुंचाने का उनका प्रयास इस बात का उदाहरण है कि अपनी मातृभाषा और संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए समर्पण एवं रचनात्मकता सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. के. मुरारीदास ने किया। इस अवसर पर प्रेम सायमन, मदन लहरे, सुनील बंजारे, हेमलाल साहू, जे.आर. सोनवानी, उगेश राम बंसोर, मोहम्मद अय्यूब खान, संपत लाल कलिहारी, विशाल सिंह ध्रुवे, इंद्रकुमार साहू, डॉ. भरतदास मानिकपुरी, द्वारिका प्रसाद कश्यप, संगीता साहा, जोहनलाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बस्तर की माटी, हल्बी भाषा और लोक संस्कृति को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में लक्की मरकाम की यह उपलब्धि निश्चित ही क्षेत्र के युवा कलाकारों और नवोदित रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

माजीसा राइस मिल में पीडीएस चावल खपाने का आरोप, दो घंटे तक चली जांच, संदिग्ध चावल का सैंपल लिया गया; दोपहिया वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चावल लाकर खपाने की चर्चा, पत्रकारों की शिकायत पर पहुंची जांच टीम

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग