RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की एसपी, स्कूल की पेयजल समस्या के निराकरण के दिए निर्देश

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी, फरसगांव के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कराया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। एसपी की जिम्मेदारी संभालते ही प्रिया नेताम ने अपने विद्यालय में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया तथा समस्या के निराकरण के लिए स्कूल में वाटर फिल्टर लगाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग में उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीकों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आईरिस स्कैनर, क्राइम मैक एप्लीकेशन एवं फिंगरप्रिंट तकनीक की कार्यप्रणाली और अपराधों की जांच में इनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक का उपयोग अपराधियों की पहचान करने, अपराधों के अनुसंधान और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तकनीकी उपकरणों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उत्सुकता दिखाई और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

एक दिन की एसपी बनीं प्रिया नेताम की इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिला। यह पहल विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने के साथ-साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देने वाली रही।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय सहित शिक्षकगण लीना तिवारी, पूनम नाग, गौरव राय, टेमन साहू एवं तौफीक आलम उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

माजीसा राइस मिल में पीडीएस चावल खपाने का आरोप, दो घंटे तक चली जांच, संदिग्ध चावल का सैंपल लिया गया; दोपहिया वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चावल लाकर खपाने की चर्चा, पत्रकारों की शिकायत पर पहुंची जांच टीम

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग