RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

प्रधानाध्यापक जेठराम साहू हुए सेवानिवृत्त, कलेक्टर ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

सुकमा, 31 मई 2024/ जिले के विकासखण्ड सुकमा अंतर्गत प्राथमिक शाला मुयापारा में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ श्री जेठराम साहू 31मई शुक्रवार को 41 साल 7 माह 21 दिन की शासकीय सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। साहू ने 11 अक्टूबर 1982 को शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टर हरिस.एस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जेठराम साहू को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने साहू को शासकीय दायित्व से मुक्त होने के बाद भी निरंतर सक्रिय रहकर समाज के लिए योगदान देने की अपेक्षा की।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने साहू के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहू द्वारा शासकीय सेवा के दौरान हमेशा निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। इस मौके पर साहू को पेंशन अदायगी की प्रमाण पत्र(पीपीओ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर साहू ने शासकीय सेवाकाल के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग एवं अपने दायित्वों का स्मरण किया। कार्यक्रम में कोषालय अधिकारी हेमू मण्डावी,बीईओ सुखराम देवांगन तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर /राजू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग