RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नए कानून के संबंध में लोगो को जागरूक करने हेतु थाना कोंडागांव पुलिस के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान के तहत ग्राम संबलपुर और ग्राम बम्हनी में लगाया गया कार्यशाला

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 01/07/2024 से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव वाय अक्षय कुमार (IPS), के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव रुपेश कुमार डांडे, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रुपेश कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोंडागांव के नेतृत्व में आज दिनांक 28/06/24 दिन शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर, बम्हनी स्कूलों में जाकर अध्यापक व विद्यार्थियों एवं बम्हनी संकुल के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने नवीन कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय में जानकारी प्रदान किया साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी प्रदान किया, साथ ही यातायात प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेद्र चौहान ने यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी प्रदान करते हुए यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश देते हुए हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने हिदायत दिया और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने अपील किया।उपरोक्त अवसर पर पुलिस थाना कोंडागांव प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक 227 पन्ना देहारी, महिला प्रधान आरक्षक 325, आरक्षक 757,407 उपस्थित रहे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग