RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शहीद की पत्नि के खाते से अवैध तरीके से सम्पूर्ण राशि अपने अलग-अलग खातों में ट्रान्सफर करने के आरोपी पति-पत्नि हुए गिरफ्तार





पीड़िता के विश्वास एवं अशिक्षा का फायदा उठाकर आरोपी पति-पत्नि ने शातिर तरीके से 50 लाख राशि पीड़िता के खाते से अवैध तरीके से किये आहरित
थाना कोतवाली की कार्यवाही



बीजापुर बस्तर के माटी समाचार  प्रार्थिया अड़मे सोढ़ी पति स्व0 सनकू सोढ़ी उम्र 38 वर्ष निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर द्वारा लिखित आवेदन पेश कर बतायी कि इसका पति स्व0 सनकू सोढ़ी थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत टेकुलगुड़ियम में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में शहीद हो गये थे । जिनकी शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान राशि 50,41,118/- रूपये पीड़िता के बैंक एकाउण्ट में जमा थे । पीड़िता अशिक्षित होने से बैंक सबंधी कार्य के लिये अपने रिश्तेदार मनोज गोटे पिता रमैया गोटे उम्र 31 वर्ष एवं उनकी पत्नि मनीषा गोटे पति मनोज गोटे उम्र 26 वर्ष निवासी रालापल्ली थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर की मदद लिया करती थी। पीड़िता की अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आरोपी पति-पत्नि के द्वारा दिनांक 12/07/2021 से 30/06/2024 की बीच में पीड़िता के खाते में जमा सम्पूर्ण राशि खाते से निकाल कर खाता खाली कर दिया । प्रकरण में रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में  उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक श्री तुलसी राम लेकाम के निर्देशन में थाना प्रभारी बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया । विवेचना के दौरान आवश्यक कानूनी कार्यवाही उपरान्त गठित टीम के द्वारा आरोपी पति-पत्नि का पता तलाश कर भोपालपटनम् सकुनत से दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपियों के द्वारा पुलिस को भ्रमित करने का पर्याप्त प्रयास किया गया । पूछताछ में उलझकर आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किये है। आरोपी मनोज गोटे के द्वारा बताया गया कि पीड़िता के  विश्वास और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक ले जाकर पैसा को अपने खाते में ट्रान्सफर करवा लिए एवं पीड़िता को बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाना बताये। आरोपी मनोज गोटे खुद च्वाईस सेंटर संचालित करता है एवं उसे बैंक सबंधी अच्छी जानकारी होने से पीड़िता के अंगूठा निशान का फर्जी नमूना तैयार कर दोनो आरोपी पति-पत्नि के द्वारा पीड़िता के खाते से पिछले तीन वर्षो में 50 लाख रूपये अवैध तरीके से आहरित कर लिया गया । आरोपी पति-पत्नि के अलग-अलग बैकों के 10 खाता होना पता चला। पुलिस विवेचना के दौरान विधिसंगत कार्यवाही करते हुऐ मनोज गोटे के द्वारा तैयार किया गया पीड़िता का फर्जी अंगूठा नमूना, आरोपी का लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन एवं नगद रकम जप्त किया गया ।

प्रकरण में आरोपी पति-पत्नि के विरूद्ध थाना कोतवाली में वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग