RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

न्यायलय परिसर में गुंडागर्दी मारपीट करने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दलपत सागर वार्ड का रहने वाला हैं आरोपी
आरोपी को 02 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

कृष्णा पटेल
जगदलपुर बस्तर के माटी
      पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में न्यायलय परिसर में मारपीट करने वाले युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी रंजीत मालाकार रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.07.24 के शाम लगभग 05:00 बजे गाड़ी साइड लगाने के नाम पर माँ बहन की अश्लील गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर गुंडा गर्दी करते हुए हाँथ मुक्का से मारपीट कर ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट किया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सौरभ कुमार तिवारी उर्फ़ दीपक तिवारी निवासी दलपत सागर वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग