RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल की कार्यवाही फरसगांव तहसील रिकार्ड रूम में रिश्वत लेने वाला सहायक ग्रेड 2 को किया निलंबित

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 18 जुलाई 2024/कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा फरसगांव तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड-02 अर्जुन सिंह नेताम के विरुद्ध यह कार्यवाही रिश्वत लेने के कारण की गई। उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय फरसगांव का एक वीडियो आया है, जिसमें वे रिकार्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नकद राशि लेते पाए गए है। वीडियो के संबंध में तहसीलदार फरसगांव के प्रतिवेदन अनुसार उक्त वीडियो की पुष्टि की गई है । कर्मचारी द्वारा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 03 (1) (एक) (दो) (तीन) का स्पष्ट रूष से उल्लघंन किए जाने के फलस्वरूप, उन्हें छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर  दुदावत द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय माकड़ी जिला कोण्डागांव निर्धारित किया गया है ।सहायक ग्रेड-02 अर्जुन सिंह नेताम निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह-भत्ते की पात्रता होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग