RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शिक्षा सप्ताह के छठे दिन स्कूलों में हुआ पौधरोपण एवं ईको क्लब कार्यक्रम

कृष्णा पटेल 

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार 27 जुलाई 2024/ नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक सप्ताह के छठे दिन मानव मिशन और इको क्लब पर आधारित कार्यक्रम जिले के समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चत्तर माध्यमिक शालाओं में उत्साह पूर्वक मनाया गया।
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में सभ्यता शालाओं में वृक्षारोपण, पोषण वाटिका का विकास और एक पौधा मां के नाम के थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल इस बारे में बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी,रोजगार स्थापित करना और धन अर्जन करना ही नहीं है, वरन अपने आसपास का पर्यावरण एवं समाज का विकास भी करना है, अगर अपने आसपास का पर्यावरण अच्छा नहीं हुआ तो शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। इसे ध्यान रखकर पर्यावरण के सुधार के लिए टीम बनाकर मिशन मोड में पौधरोपण करना महत्वपूर्ण कार्य हो गया है। उन्होंने अवगत कराया कि पर्यावरण और शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं इसे मद्देनजर रखते हुए नई शिक्षा नीति में समस्त शालाओं में इको क्लब यूथ क्लब जैसे टीम गठित कर पर्यावरण और अपने आसपास के वातावरण को संरक्षित और स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को समस्त शालाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित पालकों एवं उपस्थित नागरिकों ने अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पौधरोपण करने एवं उन्हें यथासंभव बचाने का शपथ लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग