राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार 26 जुलाई 2024/राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत सुकमा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत दोरनापाल और नगर पंचायत कोंटा क्षेत्र में आगामी 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक वार्डों में शिविर आयोजित कर सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण यथा संभव मौके पर ही करेंगे। शिविर में करदाताओं को भी करों का भुगतान वार्ड में ही करने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
इसी क्रम में कलेक्टर हरिस.एस के निर्देशन में आज नगर पंचायत दोरनापाल अंतर्गत वार्ड नंबर -1 में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें 33 आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा आयोजन में स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जाएगा।स्थानीय नागरिक समस्याएं यथा राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोट-छोटे कार्य होते है, जिनका निराकरण शीघ्र किया जाएगा। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से किया जाएगा।

