राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 01 अगस्त 2024/ कलेक्टर हरिस.एस के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायतन कहा कि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पूर्णता हेतु शेष रह गए जिले में कुल अपूर्ण 861 आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही उसे पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बीएस भगत, एपीओ जिला पंचायत द्वय बीएस मार्को एवं कैलाश कश्यप, नोडल अधिकारी आवास सहित जिला एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने बताया कि जिले को कुल 10 हजार 118 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत 92 फीसदी से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा बताया कि अब तक 9 हजार 257 हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। जिसमें विकासखण्ड छिंदगढ़ के 5 हजार 236, कोंटा विकासखण्ड के 1 हजार 725 एवं सुकमा विकासखण्ड लक्ष्य 2 हजार 296 हितग्राही शामिल है।
सीईओ श्रीमती जैन ने नोडल अधिकारी सहित जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखण्ड समन्वयक और तकनीकी सहायकों को लगातार हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर पूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता ,सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

