RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन,स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली और विविध कार्यक्रम कर देश भक्ति का अलख जगाया

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 10 अगस्त 2024/ भारत तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा है।इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर हरिस.एस ने अधिकारियों की आवश्यक निर्देश दिए है। सात दिवसीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलिया, तिरंगा दौड़ और मैराथन तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवस, तिरंगा प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन जिले में किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को इंगित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगे। जिसके तहत स्वतंत्रता सप्ताह के लिए व्यापक तैयारियां की गई है जिसमे सार्वजनिक उपक्रमों स्वयं सहायता समूह सामाजिक संगठनों सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षाे उल्लास एवं गरिमा मय बनाने के लिए सभी की भागीदारी का आव्हान किया गया है।
कलेक्टर हरिस.एस ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग