घनश्याम यादव
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ प्रदेश के महत्वपूर्ण योजना नियद नेल्लानार योजना का अवलोकन करने गंगालूर क्षेत्र के पालनार तक विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री पहुंचे और पालनार स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया।
आपको बता दें कि जिस जगह पर किसी समय नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला ग्राम पालनार में पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद होकर योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने मुस्तैद दिखे। आसपास के 5 पंचायत के हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुष मौजूद थे।