राजु तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार जिला मुख्यालय में पीएचई दफ्तर के सामने जल जीवन मिशन ठेकेदार संघ ने लंबित देयकों के भुगतान और भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 18 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण हुए एक साल बाद भी 30 फीसदी से ज्यादा भुगतान लंबित है। इसके साथ ही 2021-22 के एग्रीमेंट में 2024 के बनाए गए नियमों को थोपा जा रहा है। इसके साथ ही 2 माह से ईई की नियुक्ति नहीं होने से नए कार्यों का डिमांड नहीं पूरी होने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने जल जीवन मिशन के संचालक से मांगों में 15 दिनों के अंदर लंबित देयकों का भुगतान करने, भुगतान प्रकिया को सरल बनाने, हर घर जल प्रकिया विभाग द्वारा जल्द पूरी करने, सोलर आधारित योजनाओं में सोलर पंप स्थापना शेष होने की स्थिति में बिना समय दिए अर्थदंड न देने, विद्युत आधारित योजनाओं में स्थानीय समस्याओं को देखते हुए अर्थदंड न देने, सोलर आधारित योजनाओं में पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के अभाव में देयकों का जल्द भुगतान करने, पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति देने, सुकमा में 2 माह से खण्ड कार्यालय में ईई की नियुक्ति करने की मांग की है।
*सालभर बाद भी लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने के विरोध में ठेकेदारों ने दिया धरना*
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

