राजु तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार जिला मुख्यालय से लगभग ढाई सौ किमी की दूरी पर स्थित आंध्रा प्रदेश के सेंट्रल जेल राजमुंद्री शुक्रवार 30/08/2024 को पहुंच कर हॉल – चाल जाना , जनता कांग्रेस पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष ।वहीं पत्रकारों के खिलाफ साजिश विषय के सन्दर्भ में गठित पार्टी के जांच दो दलिए सदस्य व युवा नेता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू , पार्टी के पुर्व अध्यक्ष के सुब्बाराव ने साथियों के साथ उक्त गांजा तस्करी में फंसाये प्रभावित पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ,मनीष सिंह सुकमा और दंतेवाड़ा के दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ अध्यक्ष बप्पी राय सहित बचेली के निशु त्रिवेदी से राजमहेन्द्री सेंट्रल जेल में मुलाकात की और हॉल चाल जाना । चारों को हौसला देते हुए कहा कि हम सब आप लोगों के साथ है आप जल्दी ही रिहा किये जायेंगे। हमारी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद को भी इस संडयंत्र कर आप चार पत्रकारों को जेल भेजे हैं शासन प्रशासन से मांग करेंगे जिसकी बारीकी से उच्च स्तरीय जांच प्रदेश की पुलिस टीम गठित होने की मांग किया जायेगा दोषियों पर खड़ी से खड़ी सजा मिलें निर्दोष पत्रकारों को बैज्जत रिहा करें। राजमहेन्द्री पहुंच कर सभी चारों पत्रकारों का हॉल चाल जाना एवं इस विषय मे आवश्यक जानकारी भी ली। वहीं अध्यक्ष ने कहा क्षेत्रीय जोगी कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर से लेकर संभाग,जिला ब्लॉक सदस्य आप सभी की रिहाई के लिए हर कदम आप से कंधा से कंधा मिलाकर साथ देगी।

