RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

पदोन्नति : कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

घनश्याम यादव


कोरबा बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षक- राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।

आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

कोंडागांव कनेरा रोड स्थित आडिटोरियम में सायबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन,जिले के कलेक्टर, Sp समेत, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!