RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

जल शक्ति अभियान:  कैच द रेन अंतर्गत जल संचय जल भागीदारी” कार्यक्रम,जल शक्ति अभियान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 13 सितम्बर 2024/ जल शक्ति अभियान को गति देते हुए और मजबूत करने के लिए कैच द रेन जल संचय जन भागीदारी को जागरूकता करने कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत  नम्रता जैन के मार्गदर्शन में कैच द रेन में कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड छिंदगढ़ अंतर्गत ग्राम लेदा और विकासखंड कोंटा अंतर्गत ग्राम बण्डा में ग्रामीणों को कैच द रेन कार्यक्रम  किया गया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत् पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर जल शक्ति अभियान के व्यापक लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए जन भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जल संचय एवं संरक्षण का संकल्प लेकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे आने वाले कल के लिए जल बचाया जा सके और हर घर जल के संकल्प से देश के प्रत्येक घर तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सके।
उल्लेखनीय है की जल जीवन मिशन के साथ जल संचय भागीदारी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही आरोग्यता के संकल्प से स्वच्छ जल पीने योग्य उपलब्ध कराना आदि का लक्ष्य रखा गया। एक पेड माँ के नाम पर चर्चा कर सभी की भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!