RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत पोषणपल्ली- गोरगुण्डा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल 02 माओवादी सदस्य गिरफ्तार

थाना भोपालपटनम् एवं 15/डी छसबल कैंप रामपुरम की संयुक्त कार्यवाही


बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 14/10/2024 को थाना भोपालपटनम् एवं छसबल कैम्प रामपुरम 15/डी की संयुक्त टीम द्वारा करकावाया- मेघापुर से 02 माओवादी सदस्यों को पकड़ा गया। उक्त दोनों माओवादी सदस्य दिनांक 28/02/2023 को पोषणपल्ली- गोरगुण्डा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल थे।

1. जितेन्द्र सोढ़ी पिता मदनैया सोढ़ी उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेघापुर करकावाया थाना भोपालपटनम

2. बेलादी रामचन्द्रम पिता कन्हैया बेलादी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेघापुर करकावाया, थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर
पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना भोपालपटनम् में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग