RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में ली बैठक,धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 17 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए तैयारियों के संबंध में खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कुछ ही दिनों में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस दौरान जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न हो और किसानों की सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में सभी एसडीएम को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी केन्द्र धान खरीदी के लिए उपयुक्त है कि नहीं, इस संबंध में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान को रखने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे उसका उठाव समय पर हो सके। साथ ही उन्होंने वन अधिकार पट्टा वाले किसानों का भी पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता के के लिए पीडीएस बारदानों का संग्रहण शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश सभी एसडीएम को दिए। साथ ही उन्होंने बफर लिमिट के आंकलन में विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग