RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का निरीक्षण और सुधार के दिए निर्देश बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देवें प्राथमिकता – कलेक्टर

राजू तोले

 

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 23 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बुधवार को सुकमा में नवीन सखी वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए और सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल निर्माण में आवश्यक सुधार किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि भवन में सभी आवश्यक सुधार एक माह के भीतर सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिनी स्टेडियम के पास संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर स्टॉफ की उपस्थिति एवं वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और शौचालय मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

नशा मुक्ति केंद्र के लिए भवन चिन्हांकन

जिला मुख्यालय में नशा मुक्ति केंद्र के संचालन हेतु कलेक्टर ध्रुव ने जनपद पंचायत सुकमा में चिन्हांकित भवन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। तब तक नशा मुक्ति केंद्र के संचालन हेतु भवन पृथक से चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र की आवश्यकता और इसके प्रभावी संचालन पर जोर दिया, ताकि सुकमा क्षेत्र में नशे की समस्या को कम किया जा सके।

किसानों के साथ चर्चा और सामूहिक खेती पर जोर

कलेक्टर ध्रुव ने जिला मुख्यालय सुकमा में लैम्पस मस्तानपारा में किसानों के साथ बैठक की और समिति में सदस्यता लेने की प्रक्रिया सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक खेती के लिए आवश्यक फैंसिंग जैसी सुविधाओं की जरूरत और खरीफ फसल के विक्रय पर भी बातचीत हुई। कलेक्टर ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।

ग्राम पंचायत गोंगला में गिरदावरी का निरीक्षण

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत गोंगला में गिरदावरी का निरीक्षण किया और धान की फसल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से रोपा और छिड़काव पद्धति से धान की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और गिरदावरी में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बालक आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन बुड़दी का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ध्रुव ने बालक आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन बुड़दी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की जानकारी और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पानी निकासी की समस्या को हल करने के निर्देश दिए और किचन गार्डन की स्थापना पर जोर दिया। साथ ही बच्चों की यूनिफॉर्म, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग