RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

डबल इंजन की सरकार ने दी गरियाबंद जिले को सौगात, केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने दी नेशनल हाइवे 130 सी के निर्माण की मंजूरी

राजीव लोचन पंडा ब्यूरो

गरियाबंद बस्तर के माटी समाचार राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 83 वें अधिवेशन में पहुँचे केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी। जिसमें गरियाबंद जिले को ओड़िशा से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (सी) को भी शामिल किया गया है। बहुत चर्चित इस राज मार्ग को बनाने के लिए कई आंदोलन बीते देनो किए गए व हमारे BKM NEWS चैनल द्वारा भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया था ।



विदित हो कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राजिम विधायक रोहित साहू के साथ क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने लगातार प्रयासरत रहे एवं विभिन्न अवसरों पर राज्य के मुख्यमंत्री,लोक निर्माण मंत्री एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलकर व पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने

जिस मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है उसके 129 किमी का भाग गरियाबंद जिले में पड़ेगा जो क्रमशः पाण्डुका, गरियाबंद, झरियाबाहरा, मदाँगमुड़ा तक बनेगी। इस मार्ग के बनने से पूरे गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार देखने को मिलेगी, यह मार्ग गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के अंतिम छोर को जोड़ने का कार्य करेगी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के 129 किमी के हिस्से में भी अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी मिलने पर गरियाबंद जिले के नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।  कार्यों के लिए हमें चुना केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा छग के लोक निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पूरे गरियाबंद जिलेवासियों की ओर से आभार प्रकट किया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग