RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक लता उसेंडी ने गोपाष्टमी में नालाझार के जनता को दी निर्माण कार्यों की सौगात

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 09/11/2024 दिन शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य गोवंश पूजन एवं हवन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम गोवर्धन सेवा समिति,यादव समाज ग्राम -नालाझार , पंचायत बरकई के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि के आगमन के साथ ही आयोजक समिति एवं ग्राम के गणमान्य जनों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया एवं ग्राम की ओर से कुछ मांग रखे गए जिसको सहर्ष स्वीकार करते हुए सुश्री लता उसेंडी द्वारा अपने उद्बोधन में 5.00 लाख के सामुदायिक भवन व शेड एवं 2.50 लाख की राशि से बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि के आख्यान के पश्चात हवन एवं गोवंश पूजन का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित यादव समाज के युवाओं द्वारा अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए गोवंशो को पछाड़ने तथा “जेठा व सुहई” बांधने का कार्यक्रम किया गया इसके अलावा दही मंथन का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें विधायक सुश्री लता उसेंडी भी सहर्ष सम्मिलित हुईं।

इस कार्यक्रम में यादव समाज प्रमुख मंगलू राम यादव, यादव समाज ब्लॉक अध्यक्ष बंशीलाल यादव, ग्राम सरपंच बलिराम मरकाम , भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलकुंवर प्रधान, मंडल महामंत्री दिनेश नेताम , लक्ष्मी नाथ शोरी, मुकेश पाण्डे, लखु यादव ,अक्षकुमार पाण्डे, दसरू राम मरकाम के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग