घनश्याम यादव
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार। जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन को लेकर जहाँ तहलका मचा हुआ है। जहाँ पर भाजपा और कांग्रेसियों ने भी रेत माफियाओ पर कार्यवाही की मांग रहे है। वहीं अब रेत के बाद अब अवैध गिट्टी का भंडरण और परिवहन का मामला सामने आया है। भोपालपटनम तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग 163 में पुलिस भद्रकाली थाना के सामने खनिज विभाग के नाक के नीचे 3 साल से जगदलपुर की बी एम एस कंपनी बिना खनिज विभाग के अनुमति अवैध गिट्टी का भण्डारण और परिवहन कर रहा था। जब पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची थी तो वहां पर जेसीबी मशीन व बड़ी बड़ी वाहनों में अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था जब इसकी जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियो को दी गई तो उनके भी कान खड़े हो गए।
क्या कहते है जिम्मेदार :- जिम्मेदारो से जब इस अवैध गिट्टी भंडारण व परिवहन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जबाव देते हुए कहा की इसकी जानकारी उनके पास नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने कार्यवाही की बात कही।
अवैध गिट्टी परिवहन में एक गाड़ी पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही मात्र एक खानापूर्ति :- मीडिया में जानकारी आने के बाद खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक सुब्रतो साना ने ने खानापूर्ति के लिए महज एक गाड़ी पर कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन करने वाली गाड़ी को जप्त करते हुए 37 हजार की चालानी कार्यवाही की है।
वहीं सोचने वाली बात यह है की बी एम एस प्रोजेक्ट जो की जगदलपुर की कंपनी है।औऊ भद्राकाली थाना के ठीक सामने 3 वर्षों से गिट्टी का अवैध भण्डारण और परिवहन कर रहा था। आखिर इतने बड़े काम पर खनिज विभाग और रेंजर विनोद तिवारी की नजर क्यों नहीं पड़ी। इसी के आसपास जिले की बड़ी रेत खदाने है और निजी रेत ठेकेदारों का भण्डारण भी है। आये दिन खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए दौरा करते है। इससे ये प्रतीत होता है की जिन जिम्मेदारो के ऊपर में खनिज का अवैध परिवहन रोकने का दिखावा मात्र कर रहे है। जिससे की शासन – प्रशासन को लाखों करोड़ों का राजस्व का नुकसान हो रहा है।
खनिज विभाग के नाक के नीचे चल रहा 3 साल से गिट्टी का अवैध कारोबार
भद्रकाली में बी एम एस कम्पनी कर रहा था गिट्टी का अवैध भण्डारण और परिवहन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

