RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुई

अजीत यादव

जशपुरनगर बस्तर के माटी समाचार, 04 जनवरी 2025/ कोतबा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज इस भक्तिमय आयोजन के देवपूजन में शामिल हुई। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के उपकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का इस आयोजन में उपस्थिति का स्वागत किया।
श्रीमती साय ने इस भक्तिमय आयोजन को गरिमामय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से मन में एक खुशी का संचार होता है। देवी देवताओं का भी आशीर्वाद लोगों पर बना रहता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है इसे प्रेम, भक्ति और जगतकल्याण में लगाना चाहिए। हमारे कर्म ऐसे होने चाहिए कि जब हम कभी भी इस दुनिया से जाएं तो सारा जग हमे याद रखे। सुख दुख सभी के जीवन में आते है इसे सहजता से स्वीकार करें। उन्होंने 2025 का साल सभी के लिए मंगलमय होने की कामना भी की।
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार के आचार्यों के द्वारा यज्ञ के वैदिक विधियों का पालन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तजन इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर यज्ञ स्थल को भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत कर दिया। महायज्ञ 3, 4, 5, एवं 6 जनवरी के तिथि में संपन्न होना है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग