RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

संवेदनशील क्षेत्र जगरगुण्डा में धान खरीदी प्रारंभ

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार /खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के धान उपार्जन नीति एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार सुदूर संवेदनशील क्षेत्र जगरगुण्डा में धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जगरगुण्डा के माध्यम से समिति में पंजीकृत 151 किसानों से बायोमेट्रिक अथेंटिकेशन आधार पर ऑनलाईन धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है। धान खरीदी प्रारंभ होने से जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरगुण्डा, तारलागुड़ा, कुन्देड़, पेन्टाचिमली, मिलमपल्ली, सुरपनगुड़ा, कोण्डासांवली, गोन्दपल्ली, सिलगेर, गुमोड़ी के किसान लाभान्वित होंगे। दिनांक 08 जनवरी से 17 जनवरी तक धान उपार्जन केन्द्र जगरगुण्डा द्वारा 09 किसानों का 774.40 किंव. धान खरीदी का टोकन जारी कर 51.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग