RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचाराधारा एवं शोषण से तंग आकर 01 लाख का ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), विनोद तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में एवं भावेश चौधरी, कमाण्डेन्ट 188वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. कोण्डागांव, नरेन्दर सिंह कमाण्डेन्ट 41वीं वाहिनी आईटीचीपी कोण्डागांव, रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, कौशलेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, के कुशल मार्गदर्शन में अभिज्ञान सिंह, टूआईसी (ऑप्स) 188वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ., मनोज सिंह बड़ौला, उप कमाण्डेन्ट 41वीं आईटीवीपी के परस्पर सहयोग तथा उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी चैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय एवं आमवई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप कार्यरत् नक्सली सदस्य दिवास उर्फ गनपत मण्डावी पिता स्व. गागरू मण्डावी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन ग्राम हांदापाल, कुड़ापालपारा, थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव ४०ग०. हे द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। जिसे तत्काल प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की और पत्र व्यवहार किया गया है। इस दौरान वाँय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, अभिज्ञान सिंह, टूआईसी (ऑप्स) 188वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. मनोज सिंह बड़ौला, उप कमाण्डेन्ट 41वी आईटीचीपी एवं  लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) तथा एसआईची के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय,350 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं 500 मीट्रिक टन अधिशेष बायोमास से बनेगा जैव ईंधन,06 संयंत्रों से प्रतिदिन लगभग 70 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस का होगा उत्पादन

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!