RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी को जिले को देंगे 288 करोड़ रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को लगभग कुल 288 करोड़ 18 लाख 37 हजार 700 रूपए के 168 विकास कार्यों का सौगात देंगे। इनमें 208 करोड़ 26 लाख 46 हजार 500 रूपए के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 79 करोड़ 91 लाख 91 हजार 200 रूपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय जिले के प्रवास के दौरान 188 हितग्राहियों को कुल 58 लाख 84 हजार रूपये की सामग्री का वितरण भी करेंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा  भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और केशकाल विधायक  नीलकंठ टेकाम भी उपस्थित रहेंगे।

लोकार्पण के प्रमुख कार्यों में जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप 212 ग्रामों में लागत राशि 35 करोड़ 18 लाख 31 हजार अभिकरण (क्रेडा) विभाग छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक 43 (नया क्रमांक-30) के कि.मी. 162.60 से कि.मी. 167 (केशकाल घाट भाग) का उन्नयन कार्य लागत राशि 925.890 लाख रुपए, कोण्डागांव जिले के वि.ख. बड़ेराजपुर अंतर्गत सोनपुर से बन्नुपारा खजरावण्ड तक सड़क निर्माण पुल पुलिया निर्माण 1115.22 लाख रुपए और सड़क निर्माण कार्य कोण्डागांव कोरमेल रोड 34 किमी स्कूलपारा मटवाल से गुनियापारा कुधूर लागत राशि 612.750 लाख रूपये का कार्य शामिल है।

इसी प्रकार भूमिपूजन के प्रमुख कार्यों में भंवरडीह नदी पर सिरपुर स्टापडेम सह पुलिया निर्माण लागत राशि 1251.160 लाख, उरिदगांव जलाशय के शीर्ष कार्य तथा नहर सुधार एवं लाईनिंग कार्य लागत राशि 506.430 लाख, भाटपाल-भोंगापाल-बड़गई-बारदा रोड पर किमी 11/4 पालना नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत राशि 403.00 लाख, कोपाबेड़ा जलाशय का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य लागत राशि 361.990 लाख-नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, सुकुरपाल पंचायत भवन से भालुडोंगरी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3.00 किमी. लागत राशि 282.25 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग