RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन मौजूद रहे उपमुख्यमंत्री साव व विधायक

अजीत यादव

मुंगेली बस्तर के माटी समाचार / केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व पूर्व सांसद लखनलाल साहू व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शैलेश पाठक ने दाखिल किया शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन। मंगलवार को नामांकन में मौजूद रहेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले।
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुँचकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शैलेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,गिरीश शुक्ला, संजय वर्मा, सौरभ बाजपेयी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही नगर के कुछ वार्डों से पार्षद पद के लिए अधिकृत भाजपा प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के समय उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले व वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचकर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक सहित सभी 22 वार्ड के भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग