RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को jci राइस सिटी द्वारा मौन धारण कर दी गई श्रद्घांजलि

अमृत सिंह

रायपुर बस्तर के माटी समाचार 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इस कायरतापूर्ण हमले ने पूरे देश को गमगीन कर दिया था। JCI रायपुर राइस सिटी द्वारा JCI चौक रायपुर में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल लाइट जलाकर उन्हें नमन किया गया।

हमारे वीर सपूतों का बलिदान सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उनकी शहादत को नमन करते हुए, हम संकल्प लेते हैं कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इसमें रायपुर राइस सिटी अध्यक्ष सपना ,सचिव लीना ,प्रोग्राम डायरेक्टर शिवांगी मित्रा. मेटर शेख समीर , खुशबु ,राजेश्वरी, अभिलाष, कमलेश , यश, अभिषेक,आनंद, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

जैसा कि एक शायरी में कहा गया है:

“मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,
मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी।”

पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग