RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक शोषण करने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी मन्नू नेताम पिता मंहगूराम नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी भीरागांव स्कूलपारा थाना व जिला कोण्डागांव छ0ग0के द्वारा पीडिता के साथ, मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर शादी का प्रलोभन देकर, पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 38/2025 धारा 376, 376(2)(ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (IPS)के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना कोंडागांव के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी मन्नू नेताम के संबंध में पता तलाश किया गया, जो कि रिपोर्ट दिनांक से फरार हो गया था, जिस संबंध में पुलिस टीम के द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जो कि जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी सरगीपाल पारा में छुपा हुआ है, जिसे अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर, आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को आज दिनांक 22/02/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा जा रहा है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, उप निरी गुलाब टंडन, एवं थाना कोण्डागांव टीम का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग