RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

महिला सशक्तिकरण की बात और सस्ती शराब ऐसा दोहरा मापदंड क्यों- गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP

अमृत सिंह

सस्ती शराब से महिलाओं को हिंसा,शराब के दुष्परिणामों का सामना करना पड़ेगा-मिथलेश बघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष,AAP

रायपुर बस्तर के माटी समाचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी और श्रीमति मिथलेश बघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि आज महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण पर बात करती है वहीं दूसरी तरफ सरकार ने शराब को सस्ता कर दिया है और शराब की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की जा रही है जिससे शराब पीने वालों की संख्या बढ़ेगी और इन्हीं महिलाओं का अंत तक घर बर्बाद होगा। राज्य सरकार का ऐसा दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। प्रदेश की महिलाएं इस विषय पर चुप हैं, जबकि यह मुद्दा लाखों महिलाओं के लिए रोज़मर्रा की समस्या बन चुका है, और इसके कारण परिवारों में हिंसा, झगड़े और समाज में अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो रहा है।

श्रीमती मिथिलेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने पर प्रदेश में 500 रूपये में सिलेंडर देने की बात कही थी लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार अपना वादा भूल गयी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सभी को 500 रूपये में सिलेंडर दिया जाए और आने वाली होली में भी एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाए जैसा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था।

गोपाल साहू जी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का केवल एक पहलू राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं है, बल्कि यह उस समाज में प्रत्यक्ष बदलाव लाने के साथ जुड़ा हुआ है, जहां महिलाओं को रोज़ाना शराब, हिंसा और नशे के दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर, सरकार से आग्रह करती है कि अगर सच में महिलाओं को सशक्त बनाना है तो वह शराब बिक्री को लेकर अपनी नीति में बदलाव करे और इसे महिलाओं, बच्चों और पूरे समाज के हित में नियंत्रित करे। साथ ही, शराब की दुकानों को सार्वजनिक स्थानों से दूर करने के कदम उठाए, ताकि बच्चों और परिवारों को इससे होने वाली मानसिक और शारीरिक हानि से बचाया जा सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग