RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के घर लगातार हो रहे ईडी के छापेमारी से नाराज कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंक जताया विरोध

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार -कोंडागांव कांग्रेस भवन से नारे बाजी करते कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता ईडी एवं भाजपा को कोसते हुए हाँथ मे पुतला लिए पुतला मे लिखा था मै ईडी हूं भाजपा का गुलाम हूं को कोंडागांव के बिच स्टैंड मे पहुंच फूंका। छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों को ईडी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है जिसके विरोध मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे ईडी एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाना है कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने भी पुतला दहन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा ईडी का जो रवैया है वह भाजपा के बी टीम की तरह कार्य कर रही है लगातार कांग्रेसियों को निशाना बनाया जा रहा है जो की निंदनीय है गलत है केंद्रीय जाँच एजेंसियों को निष्पक्षता के साथ कार्य करनी चाहिए परन्तु यहाँ भाजपा की गुलामी की जा रही है ईडी सीबीआई द्वारा केवल और केवल कांग्रेस या कांग्रेस से संबंधित जनों को परेशान किया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर ईडी का छापामारी द्वेषपूर्ण कार्यवाही को दर्शाता है साथ ही इतिहास मे पहली बार पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गाड़ी को रोककर चेक किया गया है यह सरासर गलत है भाजपा ज़ब ज़ब सरकार मे होती है इसी तरह क़ानून का दुरूपयोग किया जाता है आज केवल पुतला दहन किया गया है निकटतम भविष्य मे और भी आंदोलन किया जायेगा। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान प्रदेश सचिव द्वय बिरस साहू सकुर खान महामंत्री गीतेश गाँधी रितेश पटेल महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सह पार्षद हेमा देवांगन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन संजय करन लखु पोयाम बाबा खान शिवलाल मंडावी राजेंद्र देवांगन गन्नू पोयाम कामदेव कोर्राम गुणमती नायक लेखनी प्रधान अंजू जोशी नीलू देवांगन प्रीति भदौरिया आरती कोर्राम अनीता पोयाम सन्नी चोपड़ा सुनील रैकवार रुपेश गोस्वामी भूपेंद्र ध्रुव उमेश साहू फूलसिंह प्रधान सोरी बाबू राजा नामदेव हरीश नाग सहनवाज खान के साथ कांग्रेस जन भारी संख्या मे मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग