RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

केवीके सुकमा के क़ृषि वैज्ञानिकों ने किया मूरतोंडा और अधिकारी रास में कृषकों के फार्म का परीक्षण एवं कीट प्रबंधन पर दिया सलाह

राजु तोले

 सुकमा बस्तर के माटी समाचार केवीके के कृषि वैज्ञानिकों ने सुकमा विकासखंड के मुरतोंडा और अधिकारी रास में किसानों के खेतों का नैदानिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का नेतृत्व कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच. एस. तोमर, पौध रोग विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद कश्यप तथा कीट वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार सिदार ने किया।

भ्रमण के दौरान किसान राजेश नाग के खेत में बैंगन की फसल में तना एवं फल छेदक कीट, खीरे की फसल में लाल कद्दू कीट तथा बरबटी की फसल में माहू का प्रकोप देखा गया। वहीं, किसान मित्र धरम नाग के फार्म में मक्का की फसल में सैनिक कीट का प्रकोप पाया गया।

इसके अलावा धरम नाग के खेत में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कीट वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार मेश्राम द्वारा मक्का व मिर्च की फसल में लगने वाले शत्रु कीट एवं मित्र कीट की पहचान, उनकी अवस्थाओं तथा जैविक नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई।

कीट नियंत्रण हेतु वैज्ञानिकों की सलाह :

वैज्ञानिकों ने कीट की पहचान कर किसानों को प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर नीम तेल का छिड़काव करने की सलाह दी गई।
यदि कीट प्रकोप अधिक हो जाए, तो निम्नलिखित कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करें: 1) इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी – 0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी2) प्रोफ़ेनोफ़ॉस 40% + साइपरमैथ्रिन 4% ईसी– 30 मिलीलीटर प्रति 15 लीटर पानी 3) थायमथॉक्सम 25% वीजी– 6 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी
चूंकि ये कीट प्रायः सुबह के समय अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए दवा का छिड़काव प्रातःकाल करना अधिक प्रभावी होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग