RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

महाविद्यालय में पंचायती राज दिवस और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया कार्यक्रम

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा पंचायती राज दिवस एवं विकसित भारत अभियान 2025 के तहत एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल के सीओ सर के निर्देशन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.आर.पटेल के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी एएनओ नेहा बंजारे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए नेहा बंजारे ने बताया कि यह कार्यक्रम 2024 से भारत सरकार द्वारा घोषित किया गया है। यह कार्यक्रम भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिए गए संकल्पना और प्रयात्नो को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में भी चर्चा की। कार्यक्रम के अगले चरण में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष समलेश पोटाइ ने अपने उद्बोधन में कहा की भारत की आर्थिक और सामाजिक विकास, जीडीपी की स्थिति, पर्यावरणी संरक्षण से ही भारत देश एक विकसित सफल राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने जर्मनी और भारत के तुलनात्मक पक्षों के बारे में भी चर्चा की। कार्यक्रम की इसी कड़ी में पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पे राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष अर्जुन सिंह नेताम ने ग्राम शासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र की नींव है, जो जमीनी स्तर पर जनभागीदारी को सशक्त बनाती है। कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने ग्रामीण विकास, पारदर्शिता, और स्थानीय स्वशासन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उद्बोधन में यह भी कहा गया कि युवा वर्ग को पंचायत व्यवस्था को समझकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्राचार्य महोदय ने विकसित भारत के उद्देश्यों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि भारत सरकार 2047 तक भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस से लेकर 100 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत काल कहा गया है, जो भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लक्ष्य के रूप में माना गया है । उन्होंने कहा की यह सभी के समग्र प्रयास एवं युवा शक्ति के प्रयासों से ही संभव हो सकता है। इसके साथ ही प्रचार्य महोदय ने महाविद्यालय के एनसीसी गर्ल्स यूनिट के चार कैडेट्स के कैंप में चयन होने के लिए भी बधाई दी। महाविद्यालय में संचालित एनसीसी गर्ल्स यूनिट की दो कैडेट्स चांदनी कोर्राम और सतिमा मरकाम का चयन एडवेंचर कैंप 2025 मनाली के लिए हुआ है एवं इसके साथ ही दो कैडेट्स रोशनी यादव और नेहा मानिकपुरी का चयन एडवांस लीडरशिप कैंप 2025 करीमनगर तेलंगाना के लिए हुआ है। यह दोनों कैंप 9 मई से उक्त स्थान पर आयोजित किए जाएंगे। इस विकसित भारत कार्यक्रम में एनसीसी परचनपाल से अचिंत्य विश्वास एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग