मोटर सायकिल से गांजा तस्करी करते किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 37.5 KG गांजा, 02 नग मोटर सायकल, 05 नग मोबाईल सहित करीब 4,74,800 रुपये की सामाग्री जप्त।
कोंटा बस्तर के माटी समाचार। मलकानगिरी उडिसा से तेलंगानागांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
तस्करी करने का कर रहे थे कार्य ।गांजा तस्करी पर सुकमा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
विवरण :- पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चौहान द्वारा अवैध गांजा तस्करी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है उसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है कि दिनांक 11/05/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 मोटर सायकल में 05 व्यक्ति अवैध गांजा कि तस्करी कर रहे है जिन्हे घेराबंदी कर जय स्तंभ चौक रोड बिजली ऑफिस के पास कोंटा के पास पकड़ा गया जिससे विधिवत तलाशी लेने पर 37.5KG अवैध गांजा, 02 नग मोटर सायकल(1 बजाज पल्सर,01 होंडा साइन) 05 नग मोबाईल कुल 4,74,800 रूपये की सामाग्री जप्त की गई। जिस पर थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 20(B)(ii)c एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 05 आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। सुकमा पुलिस का अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। नाम आरोपी –
(1) एकला यंशवत पिता स्व.एकला रामबाबू उम्र 25 वर्ष जाति माधिग निवासी मकान नम्बर – 10-66 सुभाष कालोनी भूपालपल्ली थाना भूपालपल्ली जिला जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना)
(2) कट्टेकोला पवन कल्याण पिता कट्टेकोला पोशामल्लू उम्र 25 वर्ष जाति यादव निवासी मकान नम्बर – 8-266 एल0बी0 नगर भूपालपल्ली थाना भूपालपल्ली जिला जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना)
(3) कुंजा जीवन सन् पिता कुंजा शिवाया उम्र 24 वर्ष जाति कोया निवासी मकान नम्बर 1-545, जगन्नाथपुरम थाना मुलकलपल्ली जिला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
(4) डमसलपुडी अभिषेक पिता डमसलपुडी श्रीनिवास उम्र 20 वर्ष जाति माधिग निवासी स्थाई पता – मकान नम्बर – 9-55/1 पेनुबल्ली थाना टू टाउन कोत्तागुडेम जिला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना), वर्तमान पता – मकान नम्बर – 9-55 ओल्ड कोत्तागुडेम थाना वन टाउन कोत्तागुडेम जिला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना)
(5) करनम वीराबाबू पिता करनम दुर्गाराव उम्र 21 वर्ष जाति मुनुरूकापु निवासी मकान नम्बर – 3-1-132 हनुमान बस्ती गोल्लागुडेम थाना थ्री टाउन कोत्तागुडेम जिला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना)