RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी न्यूज़ _अमलीपदर

खबर का असर 

अमलीपदर में बढ़ते दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी ने की सरपंचों के साथ बैठक

अमलीपदर क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए थाना प्रभारी दिल्ली कुमार मेश्राम ने आज क्षेत्र के सभी सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्षेत्र में हो रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी साझा करने और नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सरकार के मंशा पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने सरपंचों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध दारू कारोबार और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलग्न लोगों के बारे में पूरी जानकारी थाने को दें। इसके साथ ही, उन्होंने नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सतर्क रहने और ऐसे मामलों की सूचना थाने में तत्काल देने की अपील की।

प्रभारी ने यह भी कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति को क्षेत्र में घूमते हुए देखा जाए, तो उसकी सूचना तत्काल थाने को दें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक में मैनपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष हलमन ध्रुव समेत क्षेत्र के अन्य सरपंच उपस्थित रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह की बैठकें भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग