- तिरंगा रैली में शर्मनाक चूक: उल्टा तिरंगा फहराकर किया गया राष्ट्रध्वज का अपमान
- गरियाबंद जिले के डूमरवाहाल पंचायत में तिरंगा का अपमान, ग्रामीणों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- तिरंगा दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराने से मचा हड़कंप, उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग
बस्तर के माटी न्यूज़,(BKM) गरियाबंद
रिपोर्टर _राजीव लोचन
जिले के देवभोग ब्लॉक के अंतर्गत डूमरवाहाल ग्राम पंचायत में तिरंगा रैली के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है। पंचायत कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा को उल्टा फहराते हुए गांव में भ्रमण कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरे देश में जहां तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और बलिदान का संदेश दिया जा रहा है, वहीं डूमरवाहाल में हुई इस घटना ने राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाई है। क्षेत्र के लोगों ने इस गंभीर चूक की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
क्या इस घटना से जुड़े कर्मियों पर कोई कार्रवाई होगी? क्या जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा? इस मुद्दे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

