**बस्तर-रायपुर रेल लाइन को मिली स्वीकृति, आदिवासी समुदाय ने सांसद को धन्यवाद दिया**
*जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार 17 मई 2025:*
बस्तर संभाग के माहरा आदिवासी जनजाति समुदाय ने रायपुर-रावघाट से बस्तर तक रेल लाइन के निर्माण और संचालन की स्वीकृति पर माननीय सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस परियोजना से बस्तर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
माहरा आदिवासी समुदाय के अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने कहा कि यह निर्णय बस्तरवासियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो न केवल यातायात को सस्ता और सुगम बनाएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से ही यह परियोजना मूर्त रूप ले पाई है।
इस रेल लाइन से बस्तर के दूरस्थ आदिवासी इलाकों को रायपुर से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी। समुदाय ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सांसद महोदय बस्तर के विकास के लिए इसी प्रकार के प्रयास जारी रखें

