RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

तिरंगा यात्रा के साथ ही नागरिकों में दिखी देशप्रेम की भावना सेना के पराक्रम को नमन करते हुए लगाये भारतमाता के जयकारे,उपमुख्यमंत्री शर्मा और प्रभारी मंत्री कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत चिंगावरम और सुकमा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुम्हाररास में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और आम नागरिक सहित जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दूस्तान जिन्दाबाद, वन्दे मातरम्, जयहिन्द, जय जवान-जय किसान के नारे लगाये। इस दौरान शहरवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाई दी। आम नागरिकों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए। गृहमंत्री शर्मा ने आपरेशन सिन्दूर को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं। उनके सम्मान स्वरूप तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। आईजी बस्तर श्री पी सुंदरराज ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सुकमा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, डीएफओ अक्षय भोंसले, एएसपी उमेश गुप्ता, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, नगरपालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, अरुण सिंह भदोरिया, नूपुर वैदिक, विश्वराज सिंह चैहान, दिलीप पेद्दी, रंजीत बारठ एवं पार्षदगण सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण, सर्व समाज जन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग