- अंतर्राष्ट्रीय रक्तचाप दिवस पर देभोग पुलिसकर्मियों की रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों की जांच
बस्तर की माटी (BKM), गरियाबंद
देवभोग _ अंतरराष्ट्रीय रक्तचाप दिवस के अवसर पर पुलिस थाना देवभोग में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने पुलिस कर्मियों का रूटीन चेकअप किया। चेकअप के अंतर्गत बीपी, शुगर, पल्स सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।
डॉ. तिवारी ने पुलिस कर्मियों को गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और बॉडी में सोडियम की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने जवानों को लू से बचने के उपाय और उससे संबंधित प्राथमिक उपचार के टिप्स भी साझा किए।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय बूथ अध्यक्ष द्वारा किया गया, जिसमें जनसेवा के उद्देश्य से मुफ्त जनरल चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई। थाना प्रभारी महोदय ने इस पहल के लिए डॉ. तिवारी और आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
थाना स्टाफ को हार्ट डिसीज और शुगर कंट्रोल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. तिवारी ने बताया कि नियमित जांच और संतुलित आहार के माध्यम से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि डॉ. तिवारी समय-समय पर देवभोग अंचल में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को गंभीर रोगों से बचाव और उनके उपचार के प्रति जागरूक करते रहते हैं। उनका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना और जनसेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाना है।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram