RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

**ब्रेकिंग न्यूज़: बेटा जिला बदरी बाप बलात्कारी, गरियाबंद के इंदा गांव में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

**गरियाबंद (राजीव लोचन):** जिले के इंदा गांव स्थित बिचपरा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ रामा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़िता के एक ही गांव से होने की बात कही जा रही है।

 

घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को नगरी से गिरफ्तार किया गया  पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

### **परिवार का आपराधिक इतिहास**  

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रामा का पिता पहले से ही जिला बदर है, जबकि उसके चाचा पर भी धारा 376 (बलात्कार) के तहत पहले मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुका है।

 

### **न्याय की मांग**  

गांव वालों और पीड़िता के परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है और आगे की जांच जारी है।

 

**रिपोर्टर:** राजीव लोचन

**संपर्क:** 9098932149

 

#ब्रेकिंग_न्यूज़ #गरियाबंद #नाबालिग_दुष्कर्म #पॉक्सो_एक्ट #एससी_एसटी_एक्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग