RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

वीर सावरकर वार्ड और माधवराव सप्रे वार्ड में 4.12 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन,विधायक राजेश मूणत ने किया भूमिपूजन, बोले – वार्ड होगा विकास में नंबर वन

अमृत

रायपुर बस्तर के माटी समाचार, 22 मई। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के वीर सावरकर वार्ड और माधवराव सप्रे वार्ड में कुल 4.12 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन आज रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक श्री राजेश मूणत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सावरकर वार्ड 1 को विकास के मामले में भी नंबर एक बनाया जाएगा और जनता का विश्वास बनाए रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता की मांग पर ही ये योजनाएं बनाई गई हैं, और उन्हें कार्यान्वित करके दिखाया जाएगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह भूमिपूजन रायपुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि इन कार्यों से रायपुर के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कार्यक्रम में कहा, “आज का यह भूमिपूजन रायपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन विकास कार्यों से शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हर वार्ड में समग्र विकास होगा। हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। यह कार्य शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।”
**सावरकर वार्ड में स्वीकृत कार्य:**

1. **सामुदायिक भवन निर्माण (पार्षद कार्यालय के पास)** – ₹10 लाख
2. **श्री वामनराव लाखे उ.मा. शाला की सरहदी दीवाल** – ₹20 लाख
3. **रामजानकी मंदिर के पास रंगमंच निर्माण** – ₹5 लाख
4. **शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षों की टाइल्स, बिजली वायरिंग, दीवाल की ऊंचाई बढ़ाने और शेड निर्माण** – ₹30 लाख
5. **शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययन कक्ष, मध्याह्न भोजन हॉल, मैदान समतलीकरण और मंच निर्माण** – ₹20 लाख
6. **अटारी केंद्र क्रं. 01 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण** – ₹12 लाख
7. **शासकीय उच्च🫂 माध्यमिक शाला अटारी में 3 अतिरिक्त कक्ष निर्माण** – ₹22.89 लाख

**माधवराव सप्रे वार्ड में स्वीकृत कार्य:**

1. **रामकृष्ण मंदिर परिसर महादेव घाट के समीप सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹10 लाख
2. **आदिवासी कन्या छात्रावास माधवराव सप्रे वार्ड के सामने सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹20 लाख
3. **सत्यम विहार कालोनी गणेश नगर रायपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹20 लाख
4. **शिव विहार कालोनी (देवनगरी) रायपुरा में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹20 लाख
5. **कुम्हारपारा में रंगमंच निर्माण** – ₹10 लाख
6. **गौरा गौरी चौक माधवराव सप्रे वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹10 लाख
7. **सियान सदन रायपुरा के समीप अतिरिक्त कक्ष और सरहदी दीवाल निर्माण** – ₹20 लाख
8. **रामकृष्ण इंस्टीट्यूट के पास रोड और नाली निर्माण** – ₹13.65 लाख
9. **राम चबुतरा के पास शेड निर्माण** – ₹25 लाख (दो बार)
10. **अग्रोहा कॉलोनी में गेट निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाना** – ₹7.48 लाख
11. **ग्राम रायपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण** – ₹30 लाख
12. **डुप्सा तालाब शिव मंदिर के पास रंगमंच और अतिरिक्त कक्ष निर्माण** – ₹6 लाख

**पार्षद संदीप साहू ने कहा,**
मैं रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जो राजनीति से ऊपर उठकर हमारे वार्ड के विकास कार्यों के लिए सजग हैं और निरंतर विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। “यह केवल शुरुआत है, आगे और भी योजनाएं जनता के बीच विधायक जी द्वारा लाई जाएंगी । विधायक जी का प्रयास है कि कोई गली, कोई मोहल्ला विकास से अछूता न रहे।”

कार्यक्रम में प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रीतम ठाकुर, अशोक पांडे, बजरंग खंडेलवाल, आँशु चंद्रवंशी दीपक जायसवाल बल्ला साहू विशेष शाह, विशाल पांडे, कमलेश वर्मा, गायत्री चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, अर्जुन यादव, भोलाराम साहू, नवीन शर्मा, गोपी साहू, रजियंत ध्रुव, चैतन्य टावरी, गुड्डा तिवारी, विनय जैन, नवीन सिंह दीनबंधु ठाकुर संजय सिंह राजू श्रीवास हरिश्चंद्र नरेंद्र कटरे जितेंद्र ठाकुर लल्ला यादव खेलन दीवार वासु ठाकुर पिनकेश्वर साहू थानेश चक्रधारी प्रहलाद जल छतरी नरेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग