RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सुशासन तिहार अंतर्गत जुगानीकलार समाधान शिविर में 154 ग्रामीणों को मिली हितग्राहीमूलक सामग्री

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 23 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत जुगानीकलार में शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकराम नेताम एवं जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय, खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी क्लस्टर के 08 पंचायतों को दिया गया।
शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकराम नेताम, जनपद सदस्य विजय मरकाम, श्रीमती मनीषा नेताम व सुकडूराम मण्डावी सहित 08 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, गांयता पुजारी के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 205 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 29 आवेदनों को मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के द्वारा किया जा कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा। शिविर में जनप्रतिनिधियों के करकमलों सेे 15 हितग्राहियों को सब्जी मिनी कीट, 13 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 15 हितग्राहियों को केसीसी किसान कार्ड, 12 हितग्राहियों को मच्छर दानी, 08 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 65 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 20 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण संबंधित विभाग के द्वारा किया गया। अतिथियों के द्वारा 03 गर्भवती माताओं का गोदभराई एवं 03 बालकों का अन्नप्रासन कराया गया ।

शिविर में शिविर प्रभारी अश्वन कुमार पुसाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव, जनपद सिइओ रूपेन्द्र नेताम, डॉ. जय कुमार नाग तहसीलदार फरसगांव जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण सरपंच, पंच आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग