सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की आवश्यक बैठक ली। इस दौरान नगर क्षेत्र में चल रहे करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में यह सामने आया कि कुछ निर्माण कार्य अब भी अधूरे पड़े हुए हैं, जिस पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी निर्माण कार्यों को मानसून से पूर्व हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, सहायक अभियंता सहित नगर पालिका से संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जारी रखने की बात कही।

