RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोण्डागांव में झीरम के वीरों को भाजपा ने दी भव्य श्रद्धांजलि “यह हमला लोकतंत्र की आत्मा पर आघात था, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा” नरपति पटेल

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 25 मई झीरम घाटी नक्सली हमले की 12वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कोण्डागांव द्वारा रविवार प्रातः एक भव्य एवं गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज में नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प भी था।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यालय अटल सदन से हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए। वहां से सभी पदयात्रा करते हुए भारत माता चौक पहुँचे, जहाँ शहीद नेताओं और वीर शहीद सुरक्षाकर्मियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने बेहद भावुक होकर कहा,
“25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला दिन था। झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला राज्य की राजनीति और लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा आघात था। इस हमले में हमारे कई अनुभवी राजनेता और सुरक्षाबल के जवान वीरगति को प्राप्त हुए। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमें नक्सलवाद के खिलाफ सामाजिक एकजुटता और जनचेतना से संघर्ष करना होगा।”

इस अवसर पर मनोज जैन,जसकेतु उसेंडी,दयाराम पटेल, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, अश्वनी पांडे, लक्ष्मी ध्रुव, ईना श्रीवास्तव, प्रतोष त्रिपाठी, बंटी नाग, प्रदीप साहू, सारंगधर कौशिक, प्रदीप सागर, अशोक ब्रम्ह, संजय मोदी, अमिताभ बोस, अविनाश सोरी, ललित देवांगन, नानू सेन, सोनमणि पोयाम, सती बघेल, सुषमा खोपरागडे, रामेश्वरी पोयाम सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग