बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत गंगालूर में एक ही खाते से 39,68000 रुपए आहरण, भ्रष्टाचार का संदेह
बस्तर के माटी समाचार बीजापुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजापुर जिले में केंद्र सरकार की योजना 15 वें वित्त योजना की राशि विभिन्न कार्यो के लिए निकाली गई है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जितने वेंडर या एजेंसी के माध्यम से खरीदी या निर्माण किया किया गया है सभी का खाता नंबर एक ही है वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक खाता नंबर पर 39 लाख 68 हजार से भी ज्यादा राशि आहरण कर लिया गया है
जिससे भ्रष्टाचार को अंजाम देने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।पूरी सूची पर अलग अलग एजेंसीयों के नाम जरुर हैं पर जब बैंक खाता नंबर पर नजर डालें तो अंतिम 4 अंक एक ही है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि केंद्र सरकार की 15 वें वित्त योजना में सेंध लगाकर ग्रामीणों की हित में कार्य न करते हुए भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।

