RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ग्राम गुलबापारा के समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक  टेकाम,96 हितग्राहियों को वितरित किए हितग्राहीमूलक सामग्री

सत्यानंद यादव

केशकाल बस्तर के माटी समाचार , 26 मई 2025/ केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत गुलबापारा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों के द्वारा निराकरण किया गया तथा शासन की महत्वपूर्ण हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 08 ग्राम पंचायत को क्लस्टर स्तर पर सम्मिलित करते हुए गुलबापारा में शिविर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई उपस्थित थे तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चरनतीन राजेश नेताम तथा सभी सरपंच गण सम्मिलित हुए।
गुलबापारा समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 20 जाति प्रमाण पत्र, 16 निवास प्रमाण पत्र एवं 01 किसान किताब का वितरण, जनपद पंचायत द्वारा 28 मनरेगा जॉब कार्ड, कृषि विभाग के माध्यम से 06 किसानों को धान बीज वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 गोद भराई और 05 अन्नप्रासन किया गया। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा 15 कृषकों को सब्जी क्षेत्र विस्तार अंतर्गत सब्जी बीज एवं जैविक खाद वितरण किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकित चौहान, सीईओ जनपद केशकाल, तहसीलदार केशकाल उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग